डॉ.रजनीश गालवा बने प्लास्टिक सर्जरी विभाग के आचार्य

संयुक्त शासन सचिव डॉ. ज्योति चौहान ने जारी किए आदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.रजनीश गालवा बने प्लास्टिक सर्जरी विभाग के आचार्य। चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग संयुक्त शासन सचिव डॉ ज्योति चौहान ने आदेश जारी कर डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के सह आचार्य,प्लास्टिक सर्जन डॉ रजनीश गालवा को उनकी स्वंय की वेतन श्रृंखला में पातेय वेतन पर आचार्य,प्लास्टिक सर्जरी विभाग के पद पदनामित किया है।

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में उत्तर पश्चिम रेलवे देश में दूसरे स्थान पर

डॉ गालवा के कई शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जरनल में प्रकाशित हो चुके है तथा उन्हें प्रशासन द्वारा इनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है।