Doordrishti News Logo

आधी रात को रॉयल्टी नाके पर मचाया उत्पात

  • गाड़ियों में तोडफ़ोड़ कर नगदी लूटने का आरोप
  • नाके पर कार्यरत स्टाफ से मारपीट
  • दो लाख छीन कर ले जाने आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आधी रात को रॉयल्टी नाके पर मचाया उत्पात। निकटवर्ती मथानिया स्थित बड़ा कोटेचा गांव में रॉयल्टी नाके पर 26-27 मई की रात को बदमाशों ने हमला कर उत्पात मचाया। रॉयल्टी नाके पर कार्यरत स्टाफ से मारपीट किए जाने के साथ लूटपाट कर उत्पात मचाया गया। जाते समय बदमाश वहां से डेढ़ से दो लाख रुपए लूट कर ले गए। पीडि़त ने कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है।

सुरक्षा स्वच्छता व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: डीआरएम

मथानिया पुलिस ने बताया कि उम्मेद नगर में मैसर्स देव दशरथ एसोसियेट के रॉयल्टी इंचार्ज जितेंद्र सिंह भाटी पुत्र माधोसिंह भाटी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि बड़ा कोटेचा में रॉयल्टी नाका लगा हुआ है।

26-27 मई की रात को चैना राम,रमेश,धर्माराम,जेनाराम, प्रकाश आदि गाडिय़ोंं पर सवार होकर आए और स्टाफ के साथ मारपीट की। वहां खड़ी उसकी कार के शीशे फोड़ डाले। जाते हुए यह लोग रॉयल्टी का जमा कलेक्शन तकरीबन डेढ़ से दो लाख रुपया भी ले गए।

मथानिया पुलिस ने बताया कि इनके बीच में रॉयल्टी लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है। रॉयल्टी विवाद के चलते यह हमला किया जाना प्रतीत हुआ है। फिलहाल केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026