सुरक्षा स्वच्छता व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: डीआरएम
यात्री सुविधाओं को लेकर वाणिज्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सुरक्षा स्वच्छता व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: डीआरएम। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व सुपरवाइजरों के साथ यात्री सुविधाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में स्टेशनों पर स्वच्छता,पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय,टिकटिंग सुविधाएं,खानपान सेवाएं, यात्री सूचना प्रणाली तथा स्टेशन परिसरों में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं के साथ सुरक्षा एवं संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।
नए इनकम टैक्स कानून पर सेमिनार आज
बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुरेंद्र सिंह व बीके गौड़ भी उपस्थित थे।
बैठक में स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने,यात्री शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
डीआरएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभागों के बीच तालमेल अत्यंत आवश्यक है। समीक्षा बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा यात्रियों को सुरक्षित,स्वच्छ एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
