सूने मकान से तीन तोला सोना व एक किलो चांदी के आभूषण चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने मकान से तीन तोला सोना व एक किलो चांदी के आभूषण चोरी। शहर के माता का थान स्थित मदेरणा कॉलोनी में एक सूने मकान में 20-21 मई की रात में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से तीन तोला से ज्यादा सोना और एक किलो चांदी के आभूषण के साथ 85 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। इस बारे में मकान मालिक ने माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने बताया कि उदय मंदिर स्थित कर्बला कॉलोनी हाल मदेरणा कॉलोनी अक्सा मस्जिद के सामने गली में रहने वाले मो.आयुब पुत्र उस्मान अली ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका घर 20-21 मई की रात में सूना था।
अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई,दस गिरफ्तार
इस बीच अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र प्रवेश किया ओर वहां से सोने का ढाई तोला का हार,चेन,कान के बूँदे, एक किलो चांदी की पायजेब जोडिय़ां,अंगूठी- बिछियां के साथ तकरीबन 85 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। माता का थान पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है।
