Doordrishti News Logo

एमडीएमएच के बाथरूम में मिला नवजात का शव

  • कमोड में डाल रखा था सिर
  • हाथ-पैर ऊपर थे,गर्भनाल भी मौजूद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच के बाथरूम में मिला नवजात का शव। पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े चिकित्सालय मथुरादास माथुर अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिला। नवजात का शव शौचालय (बाथरूम) के कमोड में डाला हुआ था। उसका मुंह कमोड के अंदर था। हाथ-पांव ऊपर की तरफ थे।

अस्पताल के उप अधीक्षक डॉक्टर दीपक टाक ने बताया कि शिशु रोग विभाग के जानना विंग के अंदर शौचालय में नवजात शिशु पड़ा मिला था। इसे किसने रखा था इसकी जांच अभी की जा रही है। अस्पताल में उस दिन हुई डिलीवरी का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। अब तक पता नहीं चल सका है कि नवजात को किसने लाकर रखा था।

30 लाख के आभूषण चोरी

जानकारी मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची। हैड कॉन्स्टेबल गंगाराम ने बताया कि नवजात का शव मिलने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे तो शौचालय के कमोड में शिशु का शव मिला। जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

इसमें लोगों का कहना है कि रात को एक युगल जांच करवाने आया था। हो सकता है उन्हीं ने बच्चे को शौचालय में फेंका हो। बच्चे की गर्भनाल भी कटी हुई नहीं थी। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि जन्म कुछ देर पहले ही हुआ होगा।