उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष के खिलाफ अधिवक्ताओं ने की शिकायत
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय में न्यायिक कार्यों का करेंगे बहिष्कार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष के खिलाफ अधिवक्ताओं ने की शिकायत। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग स्थाई पीठ जोधपुर के अध्यक्ष को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय जोधपुर के पीठासीन अधिकारी डॉ. यतिश कुमार शर्मा के विरुद्ध शिकायत पत्र सौंपा और अधिवक्ताओं द्वारा उनके न्यायालय का स्वैच्छिक रूप से बहिष्कार करने की जानकारी दी।
एसोसिएशन के महासचिव डॉ.विजय चौधरी ने बताया कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय जोधपुर के पीठासीन अध्यक्ष डॉ.यतिश कुमार शर्मा के कार्य व्यवहार, अधिवक्ताओं के प्रति अनुचित आचरण एवं न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में अत्यंत रोष एवं असंतोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं द्वारा लगातार यह शिकायत की जा रही है कि उक्त अधिकारी का व्यवहार न्यायिक गरिमा एवं निष्पक्षता के अनुरूप नहीं है,जिससे न्यायालय की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।
हुक्का बार पर दबिश, हुक्के और तम्बाकू फ्लैवर जब्त
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसिएशन की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से डॉ.यतिश कुमार शर्मा के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं न्यायालय में व्याप्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए अधिवक्ता समुदाय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय,जोधपुर के न्यायालय कार्यवाही का अधिवक्ताओं द्वारा स्वैच्छिक रूप से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा जब तक इस संदर्भ में उचित विभागीय कार्यवाही नहीं की जाती तब तक अधिवक्ता स्वेच्छा से उक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं होंगे।
