Doordrishti News Logo

मासूम बच्ची से पड़ौसी ने की अश्लील हरकतें

पॉक्सो में केस दर्ज -आरोपी फरार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मासूम बच्ची से पड़ौसी ने की अश्लील हरकतें। जिला पूर्व में रहने वाली दस साल की बच्ची के साथ उसके पड़ौसी ने अश्लील हरकतें की। खून का रिसाव होने और दर्द होने पर बच्ची को छोड़ दिया गया। पीडि़त बच्ची रोते घर पहुंची और परिजन को जानकारी दी। इस पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाए जाने के साथ आज मौका मुआयना किया है। मामले में जांच एडीसीपी सिकाउ की तरफ से की जा रही है। जिला पूर्व में दस साल की बच्ची से दुराचार और पॉक्सो का केस दर्ज हुआ है। बुधवार को पड़ौसी ने बच्ची को अपने पास बुलाया और कमरे में लेकर गया। जहां पर उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी की गई। रक्त रिसाव व दर्द से पीडि़त बच्ची रोने लगी तो उसे छोड़ दिया।

सिंथेटिक ड्रग्स लैब का खुलासा,1.08 करोड़ रुपए की एमडीएमए जब्त

बच्ची ने घर आकर पड़ौसी के बारे में यह जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर पॉक्सो में केस किया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। मौका मुआयना के साथ अग्रिम तफ्तीश जारी है।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026