Doordrishti News Logo

सिंथेटिक ड्रग्स लैब का खुलासा,1.08 करोड़ रुपए की एमडीएमए जब्त

भारी मात्रा में केमिकल और उपकरण जब्त -आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिंथेटिक ड्रग्स लैब का खुलासा, 1.08 करोड़ रुपए की एमडीएमए जब्त। फलोदी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और बाप थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोडकिया गांव के एक सुनसान ट्यूबवेल परिसर में चल रही अवैध सिंथेटिक ड्रग्स लैब का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में एमडीएमए ड्रग्स, केमिकल और उपकरण जब्त किए गए हैं।

फलोदी पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने रात को मोडकिया क्षेत्र के भारूवा नगर स्थित एक टीनशेड वाले ट्यूबवेल पर दबिश दी। जांच में अंदर रासायनिक पदार्थों की तेज गंध महसूस हुई। छापेमारी के दौरान मौके से इलेक्ट्रिक हीटर,कांच के जार,मशीनें, रासायनिक तरल पदार्थ और एमडीएमए तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्रियां बरामद हुईं। पुलिस ने करीब 1.080 किलोग्राम अवैध एमडीएमए जब्त की, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपए बताई जा रही है।

धोखाधड़ी के मामले मे एक साल से फरार आरोपी गिरफतार

मौके से ट्यूबवेल मालिक मोडकिया निवासी सुखराम पुत्र रेशमाराम गोदारा को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने सुनसान स्थान को इसलिए चुना ताकि गतिविधियों की भनक किसी को न लगे। पुलिस का कहना है कि बरामद केमिकल से आगे लगभग 30 किलोग्राम तक ड्रग्स तैयार की जा सकती थी।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और सीओ अचल सिंह देवड़ा के सुपरविजन में की गई। फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026