डॉ.अन्नपूर्णा माथुर की स्मृति में बेबी वेट मशीन और अंबु बैग भेंट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.अन्नपूर्णा माथुर की स्मृति में बेबी वेट मशीन और अंबु बैग भेंट। उम्मेद अस्पताल की प्रसिद्ध गाइनेकोलॉजिस्ट रही स्व. डॉ.अन्नपूर्णा माथुर की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके पति डॉ.डीआर माथुर ने प्रतापनगर जिला अस्पताल को बेबी वेट मशीन और बच्चों के लिए अंबु बैग भेंट किए।

सेवा को समर्पित श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ.डीआर माथुर ने पत्नी की स्मृति में यह उपकरण दान किए। डॉ.अन्नपूर्णा माथुर उम्मेद अस्पताल में वरिष्ठ आचार्य के पद पर कार्यरत थीं और स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में जानी जाती थीं।

इंदिरा गांधी नहर का पानी पहुंचा जाेधपुर

अस्पताल ने जताया आभार
इस मौके पर उनकी सुपुत्री राखी माथुर और अस्पताल के सभी चिकित्सक मौजूद थे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रियंका सिंह ने इस प्रेरणादायक पहल के लिए डॉ.डीआर माथुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये उपकरण नवजात और बच्चों की देखभाल में काफी मददगार साबित होंगे।

डॉ.अन्नपूर्णा माथुर ने अपने कार्यकाल में हजारों महिलाओं का इलाज किया था। उनकी स्मृति में किया गया यह दान मरीजों की सेवा का काम करेगा।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026