NCR में बना देश का पहला SME सेमीकंडक्टर प्लांट
- राजस्थान को मिला पहला सेमीकंडक्टर प्लांट
- भिवाड़ी में सहस्रा सेमीकंडक्टर्स द्वारा भारत के पहले एसएमई-नेतृत्व वाले सेमीकंडक्टर प्लांट का शुभारंभ
- सहस्रा ने शुरू किया चिप्स का कमर्शियल उत्पादन
- ₹1200 करोड़ निवेश वाले EMC क्लस्टर का उद्घाटन
नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),NCR में बना देश का पहला SME सेमीकंडक्टर प्लांट। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC) ने NCR के पास सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स के नए युग की शुरुआत कर दी है। ₹20.24 करोड़ की सरकारी मदद से बने इस क्लस्टर का वर्चुअल उद्घाटन हुआ,जहां सहस्रा सेमीकंडक्टर्स ने भारत का पहला SME सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू कर दिया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी उपस्थिति थे।
क्लस्टर की खास बातें
-₹1,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,11 कंपनियां शुरू, ₹900 करोड़ निवेश हो चुका
-2,700+ रोजगार मिले, दुनिया-भर की सुविधाएं: 24×7 बिजली-पानी, टेस्टिंग लैब,स्मार्ट क्लास रूम
-मुख्य कंपनियां: Aisan Fiem, E-Pack Durable, Sahasra Semiconductor, Varada Green Energy, Duggar Power, ESSCI
सहस्रा सेमीकंडक्टर प्लांट
-₹150 करोड़ से बना, 57,000 वर्ग फुट में क्लास 10K/100K क्लीनरूम
-सालाना 60 मिलियन चिप्स पैकिंग क्षमता,2-3 साल में 400-600 मिलियन का लक्ष्य
-मेमोरी चिप्स,LED ड्राइवर IC, eSIM, RFID की पैकिंग
-60% प्रोडक्शन एक्सपोर्ट: अमेरिका,जर्मनी,फ्रांस, चीन,नेपाल को सप्लाई
भ्रामक विज्ञापनों व अनुचित व्यापार: कोचिंग संस्थानों पर जुर्माना
ELCINA के बैनर तले MSME उद्योगपतियों ने SPV ELCINA Electronics Manufacturing Cluster Pvt Ltd बनाकर इसे खड़ा किया। क्लस्टर सड़क,रेल,हवाई कनेक्टिविटी के साथ NCR के पास है।
PM मोदी की अपील पर ईंधन बचाने के लिए कार्यक्रम वर्चुअली हुआ। सहस्रा अब LED ड्राइवर चिप्स पर खुद का R&D भी करेगी और ESSCI के साथ युवाओं को सेमीकंडक्टर पैकेजिंग की ट्रेनिंग देगी।
यह क्लस्टर ‘मेक इन इंडिया’ को चिप लेवल तक ले जा रहा है। सेमीकंडक्टर से EV पार्ट्स तक,NCR अब इलेक्ट्रॉनिक्स का नया हब बनने को तैयार है।
