823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

दोहरीकरण से ट्रेनों का संचालन होगा अधिक सुगम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने लूनी जंक्शन से मारवाड़ जंक्शन स्टेशनों के बीच लगभग 70 किलोमीटर लंबे रेलखंड के दोहरीकरण के लिए 823 करोड़ रुपए का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में सिंगल लाइन होने से ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए इंतजार करना पड़ता है,जिससे संचालन प्रभावित होता है। दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और समयबद्धता में सुधार आएगा।

परियोजना में नई रेल लाइन बिछाने के साथ स्लीपर्स,अर्थवर्क,छोटे पुल- पुलिया निर्माण एवं स्टेशनों के उन्नयन का कार्य शामिल है। इस रेलखंड का विद्युतीकरण पहले ही किया जा चुका है,जिससे दोहरीकरण के बाद संचालन और अधिक प्रभावी होगा। डीआरएम के अनुसार,परियोजना फिलहाल स्वीकृति के लिए लंबित है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

272 किमी की बड़ी परियोजना का हिस्सा
यह कार्य लूणी-समदड़ी-भीलड़ी दोहरीकरण परियोजना (272 किमी) का हिस्सा है। इसके पूरा होने पर जोधपुर,पाली और मारवाड़ क्षेत्र में रेल संपर्क मजबूत होगा।

पाली मारवाड़ स्टेशन विकास को मिलेगी गति
पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए यह परियोजना अहम मानी जा रही है। स्टेशन विकास के लिए 96.26 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। दोहरीकरण के बाद ही स्टेशन के व्यापक विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026