कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ पर जोर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कांग्रेस की बैठक सम्पन्न। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आदेश के अनुसार सर्राफा बाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मनीषा पंवार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा उपस्थित थे।

बैठक में “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस संगठन को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आमजन से जुड़कर कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं।

पूर्व विधायक मनीष पंवार ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा ने वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुसार सोशल मीडिया का अधिक से अधिक प्रयोग कर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करना, कांग्रेस पार्टी के उद्देश्य व कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए जनहित कार्यों को प्रचार प्रसारित करें।

ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान सिंधी ने सभी कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर कमेटियों के गठन एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे,सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

पालतू श्वान को जेसीबी से फंदे पर लटका कर मारा

बैठक में पूर्व उपमहापौर अब्दुल गनी फौजदार,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लियाकत अली रंगरेज,अलाउद्दीन चौहान,अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज फेम,पूर्व पार्षद फरजाना चौहान,जाफरान, असलम खान,कानाराम भाटी,राकेश कल्ला, सरदार बलदेव सिंह,दानिश फौजदार,पार्षद प्रतिनिधि अरशद चौहान,कयूम कुरैशी,स्नेह लता गज्जा शाहीन रंगरेज,माधुरीका शर्मा, अशोक पुरोहित,लकसा,अशोक व्यास,प्रेम जोशी,बृजेश पुरोहित,युसूफ नागोरी, लियाकत लोहार,संजय गौड, मानसिंह देवड़ा, धनराज सांखला, सिद्धार्थ व्यास, इकबाल अंसारी,हुकम सिंह पेनू, आरिफ खान,शकील काजी,अल्लाहनूर नागोरी,कुलदीप मरवण,जगदीश प्रसाद भाटी,मयंक मरवाण,किशोर सिंह,रमेश प्रजापत,गोविंदपुरी,यूनुस मंसूरी, नरेंद्र पुरोहित व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।