Doordrishti News Logo

नारी शक्तिवंदन अभियान से महिलाओं को मिलेगा सशक्त नेतृत्व-एकता अग्रवाल

  • सर्किट हाउस में हुई प्रेस वार्ता
  • महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नारी शक्तिवंदन अभियान से महिलाओं को मिलेगा सशक्त नेतृत्व-एकता अग्रवाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल के कहा कि एकता अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्तिवंदन अधिनियम 2023 देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम है,जिसके माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। एकता अग्रवाल रविवार को जोधपुर सर्किट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण,उनकी राजनीतिक भागीदारी एवं नेतृत्व को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की।

अज्ञात वाहन से रेलवे क्रासिंग का बैरियर टूटा

उन्होंने कहा कि यह निर्णय महिलाओं को “नीति की लाभार्थी” से “नीति निर्माता” बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं,जिनमें बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन एवं मुद्रा योजना प्रमुख हैं। इन योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक,सामाजिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाने का कार्य किया है।

अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं केवल मतदाता ही नहीं,बल्कि हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। पंचायतों में लगभग 46 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी इस परिवर्तन का सशक्त उदाहरण है। अब आवश्यकता है कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को निर्णय प्रक्रिया में भी समान रूप से स्थान मिले।नारी शक्तिवंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से शिक्षा,स्वास्थ्य, पोषण,सुरक्षा और स्वच्छता जैसे विषयों को अधिक प्राथमिकता मिलेगी,जिससे समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आएगा और देश के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के इस संकल्प को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सशक्त महिला,सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष,पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा इन्द्रा राजपुरोहित,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल,संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया एवं जिला मीडिया संयोजक अजय त्रिवेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।