Doordrishti News Logo

दो साल से फरार पांच हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो साल से फरार पांच हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा। जिले की ग्रामीण पुलिस ने पांच हजार रुपए के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।

सड़क पर हंगामा युवक युवती में मारपीट

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि डीएसटी ने पुलिस थाना सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर में वांछित पांच हजार रुपए के इनामी अपराधी विष्णु की ढाणी चांदेलाव पुलिस थाना कापरड़ा निवासी महिपाल पुत्र मांगीलाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी को जिला विशेष टीम के कांस्टेबल पप्पूराम की सूचना पर डीएसटी व पुलिस थाना कापरड़ा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छिप रहा था। जोधपुर ग्रामीण की विशेष टीम ने अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। आगे की जांच के लिए उसे पुलिस थाना राजियासर को सौंप दिया गया है।

Related posts:

डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार वृद्ध की मौत

October 11, 2026

छह माह में 9.97 करोड़ यात्रियों ने की रेल यात्रा रेलवे को 2044 करोड़ रुपए की आय

October 11, 2026

कोचिंग संचालक को करोड़ों का सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 39.30 लाख की ठगी

October 11, 2026

ओवरटेक के चक्कर में कार सामने से आ रही बस से भिड़ी,चालक की मौत

October 11, 2026

माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

October 11, 2026

सुबह जोड़ों में अकड़न को न करें नजर अंदाज हो सकता है गठिया का संकेत: डॉ.कनवरिया

October 11, 2026

डॉ.संजय गहलोत को राज्यस्तरीय सम्मान

October 11, 2026

विकास सेन को बेस्ट जज सम्मान

October 11, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में 3 लाख 71 हजार से अधिक प्रकरण निस्तारित

October 11, 2026