आपसी विवाद में आधी रात को घर में लगाई आग,तोड़फोड़
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में आधी रात को घर में लगाई आग,तोड़फोड़। शहर के निकट राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के सोम विहार में 10-11 अप्रैल की रात को आपसी विवाद के चलते एक घर में कुछ लोगों ने आग लगा दी। काफी नुकसान हुआ और तोडफ़ोड़ की गई। पुलिस में एक आरोपी और उसके साथियों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।
दुकानदार को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: केतु खेतनगर बालेसर हाल सोम विहार निवासी जसवंत सिंह पुत्र भंवरसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 10-11 अपे्रल की रात को वह परिवार सहित अपने घर पर था। तब महादेव नगर चौखा का जसवंत सिंह अपने कुछ साथियों को लेकर आया और ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसके घर में आग लगा दी। उसके घर में तोडफ़ोड़ की गई। पुलिस ने आरंभिक तौर पर आपसी विवाद होना बताया है। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चला है।
