दुकानदार को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास
- दुकान में बैठा था
- बदमाश गाड़ी लेकर आए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकानदार को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास। शहर के डांगियावास पुलिस थाना क्षेत्र में बिसलपुर फांटा के पास में एक दुकानदार को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया। दुकानदार अपनी दुकान में बैठा था। उसकी दुकान का सामान भी तोडफ़ोड़ दिया। नामजद शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विश्व शांति के समर्थन में महिलाओं ने निकाली पीस रैली
डांगियावास थाना पुलिस ने बताया कि इस बारे में नैणों की ढाणी शिकारगढ़ निवासी सन्नी उर्फ संजीव नैण की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह बिसलपुर फांटा स्थित अपनी दुकान में बैठा था। तब प्रकाश और उसके कुछ साथी गाड़ी लेकर आए और उस पर जानलेवा हमला कर गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। उसकी दुकान का सामान भी तोडफ़ोड़ दिया। उससे मारपीट भी की गई।
पुलिस ने नामजद आरोपी प्रकाश और अन्य की तलाश आरंभ की है। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में इनके बीच पुराना विवाद होना बताया है। फिलहाल केस दर्ज कर अब जांच की जा रही है।
