भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं का किया अभिनंदन
श्रीयादे माता पैनोरमा की ऐतिहासिक घोषणा पर किया खुशी का इजहार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं का किया अभिनंदन। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा श्रीयादे माता पैनोरमा की ऐतिहासिक घोषणा करने पर रविवार को पार्टी एवं समाज के बंधुओ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी,प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा का जोधपुर आगमन पर मारवाड़ी सभ्यता एवं संस्कारों के अनुसार सम्मान किया गया।
गर्दन की नस से बिना चीरफाड़ बदल दिया सिकुड़ा वॉल्व
भाजपा नेता एडवोकेट जितेंद्र प्रजापति,शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड, भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक कुमार तिरंगा,श्रीयादे माता धाम के महासचिव जुगराज प्रजापत, भाजपा महिला मोर्चा की सुधा प्रजापति ने पगड़ी पहनाकर आभार प्रकट किया उनका स्वागत कर अभिनंदन किया।
