वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई समीक्षा बैठक
- जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा
- समयबद्ध कार्यक्रमों पर दिया गया जोर
- प्रशिक्षण,पोर्टल प्रगति एवं स्व-गणना की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई समीक्षा बैठक।प्रमुख शासन सचिव,सांख्यिकी विभाग राजस्थान,जयपुर भवानी सिंह दैथा एवं निदेशक,जनगणना कार्य निदेशालय,राजस्थान,जयपुर विष्णु चरण मलिक की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की कार्य प्रगति एवं आगामी समयबद्ध कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के फील्ड कार्य से पूर्व जिला एवं चार्ज स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जनगणना संबंधी समस्त महत्वपूर्ण कार्यों के लिए विकसित किए गए CMMS पोर्टल एवं HLBC पोर्टल के माध्यम से अब तक हुई प्रगति का अवलोकन किया गया तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
फील्ड ट्रेनर्स,प्रगणकों व सुपरवाइजर्स के चयन एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया तथा 1 मई 2026 से प्रारंभ होने वाली स्व-गणना के तहत आम नागरिकों द्वारा किए जाने वाले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन,जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी तथा उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, सांख्यिकी विभाग मीनाक्षी चौधरी उपस्थित थीं।
