Doordrishti News Logo

कैफे में पकड़ा हुक्का बार,मैनेजर पर कोटपा में केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे में पकड़ा हुक्का बार,मैनेजर पर कोटपा में केस दर्ज। प्रतापनगर सदर पुलिस ने नौवीं चौपासनी रोड पर कैफे की आड़ में चल रहे हुक्काबार पर कार्रवाई करते हुए मैनेजर के खिलाफ कोटपा में केस दर्ज किया। कैफे से हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।

घर में रखा मोबाइल चोरी

थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि नौवीं चौपासनी रोड पर सीओ-3 कैफे में अवैध रूप से हुक्काबार चल रहा है। इस पर एएसआई बाबूराम,कांस्टेबल मेघराज,दिनेश एवं गणेशाराम के साथ वहां पर रेड दी गई। कैफे में अवैध रूप से चल रहे हुक्काबार को लेकर मैनेजर सिवांचीगेट निवासी सत्तार खां पुत्र असलम के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कैफे से दो बड़े, चार छोटे हुक्कों के साथ 7 पाइप चिलम एवं 4 तंबाकू फ्लेवर को जब्त किया गया।