केंद्रीय कारागृह में फिर मिला मोबाइल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केंद्रीय कारागृह में फिर मिला मोबाइल।जोधपुर केंद्रीय कारागार में सर्च अभियान में एक विचाराधीन बंदी के पास में मोबाइल मिला। इस पर बंदी के खिलाफ रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई।
कार्यवाहक उपाधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि जेल में गुरुवार को सर्च अभियान चलाया गया। तब एक बैरक की तलाशी में विचाराधीन बंदी रमेश के पास में मोबाइल बरामद हुआ। इस पर विचाराधीन बंदी कापरड़ा रावर निवासी रमेश के खिलाफ रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस अब जांच में जुटी है।
