सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न।राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय में सात दिवसीय ‘महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम का गुरुवार को संपन्न हो गया।

प्रधानाचार्य डाॅ.अजय माथुर ने बताया कि राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय,जोधपुर,मण्डोर व बालोतरा की छात्राओं हेतु संस्थान में सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक छात्राएं आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सीख कर लाभान्वित हुईं।

इस कार्यक्रम का आयोजन महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र,पुलिस आयुक्तालय,जोधपुर एवं राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। नवीन राज्य महिला नीति 2020 के अन्तर्गत संस्थान की छात्राओं के लिए पुलिस परामर्श केन्द्र,जोधपुर की टीम द्वारा छात्राओं के उत्थान हेतु महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम महाविद्यालय के मुख्य हॅाल में आयोजित किया गया,जिसके अन्तर्गत छात्राओं को मास्टर ट्रेनर सुशीला एवं निर्मला ने अलग-अलग सत्र में विभिन्न परिस्थितियों जैसे-चैन स्नेचिंग,बैग स्नैचिंग एवं अचानक हुए हमले आदि में बचाव हेतु आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सरलता पूर्वक सिखाईं।

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाॅ.अजय माथुर ने बताया कि आज के युग में इस प्रकार के प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी हैं,इससे छात्राओं का आत्म विश्वास विकसित होता है। संस्थान में सफलता पूर्वक आयोजित इस सात दिवसीय कार्यक्रम के संचालन हेतु प्रभारी अंजू चौधरी,सह प्रभारी डॉ.अर्चना जोशी,ललिता मीणा एवं सरोज चौ धरी व संयोजक मंजू चैधरी एवं टीआर राठौड ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts: