साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज। शहर के महामंदिर स्थित पाली बाजार में सुनारी की दुकान करने वाले एक व्यापारी ने ग्राहक को साल भर बाद भी गहने बनाकर नहीं दिए। ग्राहक से दो लाख रुपए लिए गए। पीडि़त को रकम भी वापिस नहीं लौटाई। महामंदिर थाने में अब धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है।
पाली बाजार महामंदिर के रहने वाले कानाराम पुत्र शंकरराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने पाली बाजार में सुनारी की दुकान लगाने वाले सुरेश सोनी को गत साल 10 अप्रैल को स्वर्णा भूषण बनाने का ऑर्डर दिया था। जिसके लिए उसे दो लाख रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए। मगर सुरेश सोनी ने ना तो गहनें बनाकर दिए और ना ही दी गई रकम को वापिस लौटाया। वह हर बार टालमटोल जवाब देता रहा। महामंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
