बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग। शहर के निकट शिकारगढ़ स्थित नाका नंबर 10 पर पुलिस ने संदिज्ध बाइक सवार को रुकवाया। उसकी तलाशी लिए जाने पर उसके पास 20 ग्राम एमडी ड्रग मिली। इस पर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। अब मामले में जांच रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत की तरफ से की जा रही है। मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का है।
थानाधिकारी संतोष चौधरी ने बताया कि पुलिस की तरफ से बुधवार को वाहनों की विशेष चैकिंग की जा रही थी। तब शिकारगढ़ नाका नंबर 10 पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकवा कर उसकी तलाशी ली। युवक के पास में बीस ग्राम एमडी ड्रग मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पता गोदारों की ढाणियां जालेली फौजदारा निवासी रवि पुत्र बीरबल राम बताया।
इस पर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। वह ड्रग कब और कहां से लाया। इसका पता लगाया जा रहा है। जांच रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत की तरफ से की जा रही है।
