जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया। शहर के पुराना हाईकोर्ट परिसर स्थित जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में 2 अप्रैल को अंजान शख्स घुस गया। वह शख्स पत्रावली से दो पन्नों को चुरा ले गया। उदयमंदिर थाने में इस बाबत कार्मिक की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि गूंदी का मोहल्ला जोशियों की गली निवासी पवन प्रकाश व्यास की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वे पुराना हाईकोर्ट परिसर स्थित जिला एवं सेशन न्यायालय की प्रतिलिपि शाखा में कार्यरत है। 2 अप्रैल की सुबह वे ऑफिस पहुंचे और हाजिरी लगाने के बाद सहकर्मियों से बात कर रहे थे। कमरे की सफाई भी चल रही थी। बाद में किसी अधिवक्ता ने बताया कि प्रतिलिपि शाखा के बाहर एक पत्रावली पड़ी है। जिसको चैक किया और बाद में दो अधिवक्ताओं को संबंधित पत्रावली के दस्तावेजों के बारे में बताया। उनके द्वारा चैक करने पर पता लगा कि पत्रावली से दो पन्ने गायब है।
पत्रावली के पन्ने सोहन बनाम तुलसीराम के थे जो गायब थे। अज्ञात शख्स पत्रावली रूम मेें घुसा और उसमें से पन्ने निकाल कर ले गया। उदयमंदिर पुलिस ने घटना को लेकर अब जांच आरंभ की है।
