Doordrishti News Logo

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

एक्सपोर्ट के लिए तैयार माल जलकर खाक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग। बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऋषभ हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर नौ दमकल पहुंची। करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही की किसी तरह के तरह की जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड के बासनी ऑफिस अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में ऋषभ हैंडीक्राफ्ट के नाम से एक फैक्ट्री है। जिसका पास में ही गोदाम है। गोदाम में एक्सपोर्ट होने वाले आइटम्स की पैकिंग का काम किया जाता है। इस गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल विभाग की गाडय़िां रवाना हुई।

865 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी गिरफ्तार

बासनी से दो,बोरानाडा से एक,शास्त्री नगर से दो,चौपासनी और नागोरी गेट फायर ब्रिगेड ऑफिस से दो-दो गाडय़िां आग बुझाने के लिए पहुंची। इन दमकलों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया जिससे फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोदाम में हैंडीक्राफ्ट आइटम और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान रखा हुआ था,जिसके कारण आग का धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था।

Related posts: