स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रधान कार्यालय,एम्स रोड पर दीपोत्सव एवं आकर्षक रोशनी से सजावट किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष,वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणडिया ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,जो केवल एक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय निर्माण एवं जनकल्याण है तथा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को अपनाते हुए विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

रम्ज़ी इटावी उर्दू और फ़ारसी शाइरी की अज़ीम विरासत: मलका नसीम

जिला मीडिया संयोजक अजय त्रिवेदी ने बताया कि स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर कार्यक्रम के जिला संयोजक ओम प्रकाश दैय्या,सह संयोजक घनश्याम वैष्णव,मनीष पुरोहित,भवानी प्रताप सिंह शेखावत,जिला पदाधिकारी सुनील भाटी, रवि गहलोत,शिवकुमार सोनी,गिरधर सिंह,गीता भाटी,सम्पत सिंह,पवन आसोपा,प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन, माधवी सिंह सोलंकी,वरुण धाणडिया, बरखा हंस,राकेश बागरेचा,भूमि कपलानी,महेश व्यास,पवन वैष्णव, पुरुषोत्तम मंढड़ा,चन्द्रेश लोटा,भंवर पोटर, देवेंद्र शर्मा,दीपक व्यास,नीलम माहेश्वरी, कैलाश गौड़,कुलदीप जागिड़,सीमा भुवन माथुर,अनुराग भोजवानी,अरविंदसांखला, चकेश मेहता,निखिल टाक,आशुतोष बोड़ा,गणपत सागर,तरुण भाटी,गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह, माधोसिंह परिहार सहित मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी,विकास सामरिया रणजीत सिंह ज्याणी,उमेश पलिया,पूजा सुराणा,अरविंद पुरोहित,हरीसिंह पंवार, अमित सिंघाटिया,भेरूसास वैष्णव,सुरेश मेघवाल,हेमंत जानयानी,पंकज भाटी, रफीक लोहार उपस्थित थे।