Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

बसों एवं निजी वाहनों से अजमेर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा में सम्मिलित होने को लेकर जोधपुर शहर संगठन में जबरदस्त उत्साह एवं व्यापक तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया।

जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि अजमेर प्रस्थान हेतु शहर के सभी मंडलों में बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ तय कर दी गई हैं। प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जोधपुर शहर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बसों एवं अपने निजी वाहनों के माध्यम से संगठित रूप से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी,मोर्चा पदाधिकारी,पार्षद,जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता इस जनसभा में भाग लेंगे। प्रस्थान के समय एवं स्थान की सूचना संबंधित मंडलों को दे दी गई है।

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। अजमेर की यह जनसभा प्रदेश एवं राष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है,जिसमें जोधपुर शहर की सहभागिता ऐतिहासिक रहेगी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन की एकजुटता,शक्ति और अनुशासन का परिचय दें तथा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।