12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

भारत की सामरिक ताकत बढ़ाने के साथ रक्षा साजो-सामान के स्वदेशी निर्माण की क्षमता मजबूत की

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा एक ओर भारत की सामरिक शक्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है,तो दूसरी ओर रक्षा साजो-सामान के स्वदेशी निर्माण की क्षमता भी तेजी से बढ़ी है। केंद्रीय मंत्री शेखावत आज दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। निवास स्थान पर गणमान्य लोगों से मुलाकात की।

शेखावत ने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत रक्षा क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े आयातकों में गिना जाता था,लेकिन अब देश निर्यातक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, तेजस लड़ाकू विमान से लेकर मिसाइल और बुलेटप्रूफ जैकेट तक,आज सब कुछ भारत में ही निर्मित हो रहा है।

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की मौजूदगी में होने वाला वायुसेना का प्रदर्शन देश की उच्चतम सैन्य क्षमता का परिचायक होगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह का आयोजन होने से वहां रहने वाले लोगों का भारत की ताकत और क्षमता पर भरोसा और मजबूत होगा।

आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है और यह नीति वैश्विक स्तर पर लागू होती है। उन्होंने कहा कि आज वे देश भी आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं, जो पहले इसे बढ़ावा देते रहे हैं।

बंगाल में टीएमसी का होगा सुपड़ा साफ:-
शेखावत ने मीडिया से बातचीत में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भी कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि बंगाल समेत किसी भी राज्य में एक भी घुसपैठिए को नहीं रहने दिया जाएगा।

Related posts:

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026