जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पार्सल तंत्र होगा अब और सुरक्षित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें।ट्रेन से भेजे जाने वाले पार्सलों की सुरक्षा जांच को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रेलवे द्वारा जोधपुर रेलवे स्टेशन सहित मंडल के 14 रेलवे स्टेशनों के पार्सल कार्यालयों में जल्द ही 15 पार्सल स्कैनर मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जहां स्टेशन स्थित पार्सल बुकिंग कार्यालय में दो आधुनिक पार्सल स्कैनर मशीनें स्थापित की जाएंगी वहीं अन्य 13 स्टेशनों पर एक-एक मशीन लगाई जाएंगी। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर ये मशीनें पार्सलघर के गेट नंबर 1 और गेट नंबर 2 पर लगाई जाएंगी, जिससे पार्सलों की आवाजाही के दौरान उनकी नियमित और प्रभावी जांच सुनिश्चित हो सकेगी।

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जोधपुर से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए बड़ी संख्या में पार्सल भेजे जाते हैं और अन्य स्थानों से भी पार्सल यहां पहुंचते हैं। औसतन प्रतिदिन लगभग एक हजार पार्सल नगों की आवक-जावक होती है। ऐसे में स्कैनर मशीनों की स्थापना से पार्सल जांच प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित हो जाएगी।

डीआरएम के अनुसार पार्सल स्कैनर मशीनों के माध्यम से पार्सलों के भीतर रखी सामग्री की एक्स-रे तकनीक से जांच की जा सकेगी। इससे ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक सामग्री या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की पहचान आसानी से हो सकेगी और ऐसी वस्तुओं को ट्रेन में लदान से पहले ही रोका जा सकेगा।

बिना खोले होगी पार्सल की जांच
मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार पार्सल स्कैनर मशीन एक आधुनिक सुरक्षा उपकरण है,जिसका उपयोग पार्सल,बैग या अन्य सामान के अंदर मौजूद सामग्री की जांच बिना खोले ही करने के लिए किया जाता है। एक्स-रे तकनीक के माध्यम से मशीन पार्सल के अंदर की वस्तुओं की छवि स्क्रीन पर प्रदर्शित करती है,जिससे सुरक्षा कर्मियों को सामग्री का तुरंत पता चल जाता है।

माना जा रहा है कि इस सुविधा के शुरू होने से पार्सल सेवा में पारदर्शिता बढ़ेगी,सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और ग्राहकों को अधिक भरोसेमंद पार्सल सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026