Doordrishti News Logo

जोधपुर-साबरमती ट्रेन आंशिक रद्द

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-साबरमती ट्रेन आंशिक रद्द। रेलवे द्वारा साबरमती रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है इस कार्य के कारण जोधपुर-साबरमती -जोधपुर रेल सेवा आंशिक रद्द रहेगी

ट्रेन के शौचालय में छिपाई गई अवैध शराब पकड़ी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर -साबरमती ट्रेन जो 27.02.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह आबू रोड तक की संचालित होगी अर्थात आबू रोड- साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14822,साबरमती -जोधपुर रेल सेवा दिनांक 28.02.26 को साबरमती के स्थान पर आबू रोड से संचालित होगी अर्थात साबरमती- आबू रोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।