Doordrishti News Logo

दानपेटी और चांदी के छत्र चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दानपेटी और चांदी के छत्र चोरी।शहर के सुखराम नगर सूरसागर में एक मंदिर में दिनदहाड़े चोरों ने सैंध लगाकर वहां से दानपेटी,चांदी के छत्र आदि आइटम चोरी कर लिए। मंदिर की सारसंभाल करने वाला वहां पहुंचा तब चोरी का पता लगा। इस बारे में अब सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

युवक ने घर में लगाया फंदा

पुलिस ने बताया कि सुखराम नगर सूरसागर निवासी कुलदीप गहलोत पुत्र गणपतलाल माली ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 24 फरवरी की दोपहर के समय अज्ञात नकबजनों ने मंदिर में प्रवेश कर वहां से दान पेटी,चांदी के छत्र, त्रिशूल,प्रसाद की प्लेटें,घंटियां और अन्य सामान चुराकर ले गए। मामले में अब एसआई पाबूदान जांच कर रहे हैं।