पार्श्वनाथ सिटी में पानी की समस्या का समाधान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पार्श्वनाथ सिटी में पानी की समस्या का समाधान। विधायक जोगाराम पटेल ने पार्श्वनाथ सिटी की पानी की गंभीर समस्या का समाधान करने के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी। इसके तहत पाइप लाइन बिछाई गई है,जिससे 150 घरों को नियमित सप्लाई नहीं हो रही थी,अब उनकी पेयजल समस्या का समाधान हो गया है।

रक्तदान प्रकृति का अनमोल तोहफा जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं: डीआरएम

पीएचईडी की मुख्य सप्लाई लाइन में 10 इंची पाइप लाइन जोड़ी गई है,जिससे सीमित समय में अधिक पानी की सप्लाई हो सकेगी और पार्श्वनाथ सिटी को अधिक पानी मिल पाएगा। पार्श्वनाथ सिटी के रहवासियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।आरडब्ल्यू एस के सहसचिव राजीव भंडारी और अध्यक्ष श्याम भादु ने भी विधायक को धन्यवाद दिया है।विधायक ने आश्वासन दिया है कि पार्श्वनाथ सिटी की अन्य गंभीर समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा।

Related posts: