चाकू के हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चाकू के हमले में युवक घायल,अस्पताल में भर्ती।शहर के निकट झालामंड गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पहले युवक से मारपीट की गई फिर चाकू का वार किया। चाकू का वार युवक के पेट में लगा है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

शराब कारोबार की डीलरशिप का झांसा,करोड़ों की ठगी का शातिर गिरफ्तार

कुड़ी थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि झालामंड में दो युवकों में आपसी बोलचाल के बाद मारपीट हो गई। एक युवक ने राहुल जोशी नाम के युवक पर चाकू से हमला किया जिससे वह घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पड़ौसी है जिसकी अब तलाश की जा रही है। हमले का कारण आपसी विवाद होना बताया गया है।

Related posts: