Doordrishti News Logo

शराब कारोबार की डीलरशिप का झांसा,करोड़ों की ठगी का शातिर गिरफ्तार

लोगों को ठगी का शिकार बनाकर होता फरार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब कारोबार की डीलरशिप का झांसा,करोड़ों की ठगी का शातिर गिरफ्तार। शहर में महामंदिर के रहने वाले एक व्यक्ति को शराब कारोबार में मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर ठग हरेंद्र उर्फ हितेंद्र सिंह को महामंदिर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जोधपुर के एक व्यापारी से एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

डीसीपी (पूर्व) पीडी नित्या ने बताया कि 16 जुलाई 2024 को महामंदिर थाना क्षेत्र निवासी सज्जन सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दी थी। उसने सोशल मीडिया पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा। जिसमें खुद को शराब कंपनी का मालिक बताने वाले व्यक्ति ने जोधपुर जिले की डीलरशिप देने का ऑफर दिया। आरोपी ने 50 लाख रुपए में डीलरशिप और हर ब्रांड के बॉक्स पर 300 रुपए कमीशन का झांसा दिया। फर्जी एग्रीमेंट और ब्रांड्स का हवाला देकर आरोपी ने विश्वास में लिया और एक करोड़ से ज्यादा रुपए हड़प लिए।

रसाला रोड पर मकान में हुई चोरी का खुलासा,दो नकबजन गिरफ्तार

थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि सीसीटीवी,तकनीकी इनपुट और आसूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिल्ली के बुराडी स्थित संत नगर निवासी हरेंद्र उर्फ हितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह फर्जी विज्ञापन देकर निवेश के नाम पर लोगों से बड़ी रकम वसूलता था। रकम मिलते ही कंपनी बंद कर फरार हो जाता था।