ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। शहर के निकट बनाड़ स्थित एक होटल के पीछे रेलवे ट्रैक पार करते युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
अपहरण के मामले में वांटेड दस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
बनाड़ पुलिस ने बताया कि रावणिया बोरूंदा निवासी पुरखाराम पुत्र धन्नाराम नायक ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 22 वर्षीय मंगलाराम बनाड़ स्थित संग्रीला होटल के पीछे रेलवे ट्रैक से निकल रहा था। तब एक ट्रेन की चपेट में आ गया और हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
