बाइक सवार के पास मिला अवैध डोडा पोस्त,गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक सवार के पास मिला अवैध डोडा पोस्त, गिरफ्तार। कमिश्ररेट में रविवार को पुलिस की तरफ से एरिया डोमिनेशन चलाया गया। झंवर पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रुकवाया और तलाशी ली तब उसके पास में अवैध डोडा पोस्त मिला। उससे 970 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया।
स्कूटी सवार वृद्ध के पास मिला अफीम का दूध: 55 हजार रुपए भी बरामद
थानाधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से रविवार को एरिया डोमिनेशन चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार विष्णु की ढाणी लुणावास खारा निवासी पुखाराम पुत्र धीमाराम को पकड़ा। उसके पास से 970 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। बाइक को भी जब्त किया गया। दूसरी तरफ पुलिस ने वारंटी डोली झंवर निवासी मिश्रीलाल पुत्र दुर्गाराम को गिरफ्तार किया है।
