स्कूटी सवार वृद्ध के पास मिला अफीम का दूध: 55 हजार रुपए भी बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूटी सवार वृद्ध के पास मिला अफीम का दूध: 55 हजार रुपए भी बरामद।कमिश्ररेट पुलिस ने रविवार को चलाए गए एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार वृद्ध से अफीम का दूध बरामद किया। आरोपी के पास से 55510 रुपए भी जब्त किए गए। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।
साध्वी प्रेम बाईसा मामले में कंपाउंडर गिरफ्तार,जमानत पर छोड़ा
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि पुलिस की तरफ से एरिया डोमिनेशन चलाया गया। इस पर सारणों की ढाणियां संत नगर जाने वाली रोड पर संदिग्ध वृद्ध को रुकवा कर तलाशी ली गई। उसके पास में 121 ग्राम अफीम का दूध मिला और अफीम का दूध बेचकर कमाए गए 55 हजार 510 रुपए भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी सारणों की ढाणियां गुढ़ा विश्रोईयान संत नगर निवासी तेजाराम पुत्र खेताराम को गिरफ्तार कर लिया। अफीम दूध को लेकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
