Doordrishti News Logo

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

  • मृतका दो भाईयों के साथ किराए पर रहती थी
  • भाई काम पर गए हुए थे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली। शहर के झालामंड स्थित मीरा नगर में एक युवती ने अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना उसके दो भाई काम पर गए हुए थे। पड़ौस में प्रसुता के यहां पर कार्यक्रम का आयोजन था। उसे बुलाने गए तब वह फंदे पर लटकी दिखीं। कुड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। रविवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतका ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।

थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि मीरा नगर झालामंड में अपने दो भाईयों के साथ रहने वाली 19 वर्षीय प्रिया कंवर पुत्र भारत सिंह मूल रूप से पाली जिले के बगड़ी की रहने वाली थी। यहां पर अपने दो भाईयों के साथ रहती थी और खुद ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। आज दिन में उसके दोनों भाई काम पर चले गए। प्रिया कंवर अपने घर पर ही थी। शाम को पड़ौस के एक मकान प्रसुता को बच्चा जन्म के बाद घर पर लाए थे,जिसकी रस्म कार्यक्रम था।

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

प्रिया कंवर को भी बुलाने के लिए घर के सदस्य को वहां भेजा गया। तब प्रिया अपने कमरे में चुन्नी से फंदे पर लटकी नजर आई। इस पर बाद में पुलिस को सूचना दी गई। थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना को लेकर उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026