जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

  • विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची 2026 का अंतिम प्रकाशन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक। जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने शनिवार को अपने कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27.10.2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था,जिसके अन्तर्गत 04.11.2025 से 11.12.2025 तक गणना चरण के उपरान्त 16.12.2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था,जिसमें जोधपुर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 2043521 थी।

अग्रवाल ने जानकारी दी कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16.12.2025 से 19.01.2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। इस अवधि में जिले जोधपुर में 52245 फॉर्म-6/64, 4984 फॉर्म-7 तथा 20464 फॉर्म 8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9,10, 11,11ए और 11 बी में तैयार की गई और ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गईं। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) / मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध होने बाबत जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राप्त समस्त फॉर्म तथा दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि 16.12. 2025 से 19.01.2026 में प्राप्त समस्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कर 21.02.2026 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया गया। इस प्रकार जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 2043521 मतदाताओं में 2.66 प्रतिशत वृद्धि के उपरान्त कुल मतदाताओं की संख्या 2097971 है, जिनमें पुरुष 1092841, महिला 105097 तथा ट्रांसजेण्डर 33 है।

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची 2026 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइटhttps://election. rajasthan.gov.in तथा https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची में अपना नाम ऑनलाइन EPIC सर्च के माध्यम से देख सकता है, इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया जो सतत जारी है, इसके लिए क्रमशः फॉर्म 6 मय घोषणा पत्र (अनुलग्न-IV),7 एवं 8 ECINet App/Voters Portal (https://voters.eci.gov.in) पर जाकर ऑनलाईन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।

मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अन्तिम प्रकाशन दिनांक से 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 30 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

बैठक में बैठक में भाजपा महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सम्पत सिंह भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह भाटी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष देता जय किशन पंचारिया,भाजपा जिला महामंत्री देहात (उत्तर) डॉ माधुसिंह देवड़ा, भाजपा बूथ अध्यक्ष गजेन्द्र पारीक, भाजपा जिला महामंत्री गौरव जैन, भाजपा निजी सहायक विधायक जोधपुर शहर रिपेश अग्रवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष (उत्तर) ओमकार वर्मा,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक मेहरा,कांग्रेस महासचिव कमलेश,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नेमाराम बैरा, बसपा जिला अध्यक्ष राहुल जयपाल,बसपा जिला महासचिव दलपत बौद,आरएलपी प्रभारी जोधपुर शहर जगदीश पूनियां सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026