होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

  • होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का निर्णय
  • पाली-जोधपुर-मेड़ता सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से, भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी।होली पर्व पर यात्रियों के घर आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन के क्रम में भावनगर टर्मिनस-बीकानेर- भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रविवार से प्रारंभ की जा रही है। ट्रेन का संचालन वाया गांधीनगर कैपिटल,महेसाणा,आबू रोड,पाली मारवाड़,लूनी,जोधपुर, गोटन तथा मेड़ता रोड के रास्ते किया जाएगा।

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 09271 भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल 22 फरवरी से 29 मार्च तक (6 ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 4.25 बजे भावनगर टर्मिनस से रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर शाम 6.45 बजे पहुंचेगी तथा 6.55 बजे प्रस्थान कर सोमवार रात 1.15 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09272 बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 23 फरवरी से 30 मार्च तक (6 ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सुबह 9 बजे बीकानेर से रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर दोपहर 1.10 बजे पहुंचेगी तथा 1.20 बजे प्रस्थान कर मंगलवार सुबह 4.35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह ट्रेन मार्ग में सिहोर धोला,बोटाड,सुरेन्द्र नगर गेट,अम्बली रोड,गांधीनगर कैपिटल,महेसाणा,पालनपुर,आबू रोड,फालना,मारवाड़ जंक्शन,पाली मारवाड़,लूनी,जोधपुर,गोटन,मेड़ता रोड नागौर तथा नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 2 द्वितीय एसी,6 थर्ड एसी,8 स्लीपर,4 सामान्य श्रेणी एवं 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026