जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर आरयूबी निर्माण के चलते लिया जाएगा ब्लॉक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण रविवार को जोधपुर से चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस ढाई घंटे रीशेड्यूल रहेगी।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार जयपुर मंडल के झर-जटवाड़ा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 190 व 199 पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण मरुधर एक्सप्रेस का संचालन एक ट्रिप प्रभावित रहेगा।

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

उन्होंने बताया कि इस दौरान ट्रेन संख्या 14864,जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस रविवार 22 फरवरी को जोधपुर से अपने निर्धारित समय सुबह 8:35 बजे के बजाय ढाई घंटे देरी से सुबह 11:05 बजे प्रस्थान करेगी।

त्रिपाठी के अनुसार तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन का समय बदला गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की अपील की है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026