राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर
- सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात
- राज्यपाल बागडे का जोधपुर प्रवास
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर।राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार को जोधपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के निवास पर पहुंचे। राज्यपाल का केंद्रीय मंत्री शेखावत ने परिवार सहित स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। शेखावत ने राज्यपाल बागड़े को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात
जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह,जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं डीसीपी पूर्व पीडी नित्या ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से जिले के प्रशासनिक कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने राज्यपाल को जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इसके पश्चात बागडे ने ग्राम पंचडोलिया,जिला नागौर के लिए प्रस्थान किया।
