Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार

आरोपी की  तीन करोड़ की अवैध संपत्ति को किया गया था कुर्क जोधपुर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बासनी पुलिसने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपए के फरार इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार माह से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के सुपरविजन में बासनी थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार का इनामी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गांव लुणावास खारा पुलिस थाना झंवर हाल श्याम बालाजी मार्ग, गली नंबर के सामने, मिल्कमैन कॉलोनी निवासी सोनाराम उर्फ कर्नल पुत्र मानाराम विश्नोई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। थानाधिकारी ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को पुलिस थाना शास्त्रीनगर द्वारा आरोपी के श्याम बालाजी मार्ग स्थित मकान पर दबिश दी गई थी, जहां से करीब 666 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया था। तब आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में पुलिस थाना शास्त्रीनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस थाना बासनी को सौंपी गई थी। पहले से दर्ज है कई मामले जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सोनाराम उर्फ कर्नल एक शातिर तस्कर है, जिसके खिलाफ जोधपुर शहर के विभिन्न थानों में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पांच प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपी अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से शहर की महंगी कॉलोनियों में संपत्ति खरीद रहा था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेशानुसार उसकी करीब तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया था, जिसमें सूर्या नगर सांगरिया स्थित दो मंजिला मकान और ग्राम पाल में स्थित तीन भूखंड शामिल हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

 

Related posts:

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज

February 21, 2026

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ

February 21, 2026

बाइक चोर को पकड़ा सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक

February 21, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था

February 21, 2026

दो साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026