Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में जेल प्रहरी की दर्दनाक मौत,जेल अधिकारी और चालक घायल

निजी वाहन से शादी समारोह से लौटते सुरपुरा भोपालगढ़ रोड पर कार के सामने आया जानवर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में जेल प्रहरी की दर्दनाक मौत,जेल अधिकारी और चालक घायल। शहर के निकट सुरपुरा भोपालगढ़ रोड पर शुक्रवार की अलसुबह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे मेंं जेल प्रहरी की दर्दनाक मौत होने के साथ कार में सवार जेल अधिकारी हनुवंतसिंह एवं चालक पप्पाराम बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें बाद में एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर करवड़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। शव का दोपहर में पोस्टमार्टम करवाया गया। करवड़ पुलिस जांच में जुटी है।

हैडकांस्टेबल संपत ने बताया कि जोधपुर केंद्रीय कारागार के अधिकारी हनुवंत सिंह,जेल प्रहरी गोपाराम पुत्र भगाराम राइका और चालक पप्पाराम निजी वाहन से जोधपुर लौट रहे थे। यह लोग स्टाफ में शादी समारोह के चलते कुचेरा गए थे। यह लोग निजी वाहन कार में सवार थे। जब सुरपुरा के पास भोपालगढ़ रोड पर पहुंचे तब उनकी कार के सामने अचानक कोई जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। इसमें जेल प्रहरी साथिन पीपाड़शहर निवासी 59 साल के गोपाराम पुत्र भगाराम राइका की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि जेल अधिकारी हनुवंत सिंह और चालक पप्पाराम घायल हो गए।

प्रोजेक्ट में इंवेस्टमेंट के नाम पर युवक से 25 लाख की ठगी,केस दर्ज

हैडकांस्टेबल संपत ने बताया कि जेल अधिकारी हनुवंत सिंह और चालक पप्पाराम का एमडीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। चोटें ज्यादा लगी हैं। मामले को लेकर अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related posts:

मशीन से कटकर अलग हुआ लिंग सफलतापूर्वक जोड़ा

September 3, 2026

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026