विद्यार्थियों ने चित्रकला से दिया स्वच्छता का दिया संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विद्यार्थियों ने चित्रकला से दिया स्वच्छता का दिया संदेश। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विधालय ज्योति नगर में विधार्थियों को स्वच्छता और सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन आरयूआईडीपी जोधपुर अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर रूडिप कैप जोधपुर सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने विधार्थियों को आरयूआईडीपी के अन्तर्गत शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और ठोस कचरे के सही निस्तारण के बारे में जागरूक किया। कैप एएसडी धीरेंन्द्र वैष्णव ने विधार्थियों को सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग और रख-रखाव के बारे में समझाया।

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

स्वच्छता थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 50 विधार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें आठवीं की हसीन बानो प्रथम,नौवीं की आकांक्षा द्वितीय और राधेश्याम गौड़ तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक टीकमचंद,अध्यापक सुभाष,हरीश भारती,लक्ष्मण गर्ग व अध्यापिका इन्दु कंवर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में संवेदक फर्म ईगल इन्फ्रा से एसओटी लक्ष्मी सैनी, मुनालाल का सराहनीय सहयोग रहा।

Related posts: