हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने खड़ा ट्रक आधी रात में चोरी
- केस दर्ज
- अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन भी हुए चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने खड़ा ट्रक आधी रात में चोरी। शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने खड़ा ट्रक कोई चुरा ले गया। ट्रक मालिक ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दी। जबकि दूसरी तरफ शहर में अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन भी चोरी होने के केस दर्ज हुए है। संबंधित थाना पुलिस अब वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि फलोदी जिले के मोहरा निवासी जुसब खां पुत्र मेहरदीन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका ट्रक उमराव खां पेट्रोल पंप के निकट आई एक हैण्डीक्राफ्ट फै क्ट्री के सामने 17 फरवरी की रात को खड़ा किया था। 18 की सुबह यह ट्रक अपने स्थान पर नहीं मिला। कोई उसे चुरा ले गया। आस पास पूछताछ में भी इसका पता नहीं लग पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर अब सीसीटीवी फुटेज से ट्रक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दो घरों में हुई चोरी का प्रकरण सप्ताह भर बाद दर्ज
दुपहिया वाहन चोरी
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि 9/25 सीएचबी निवासी कमल पुत्र लालचंद पारवानी अपनी स्कूटी लेकर रेलवे स्टेशन रोड पर आया था। तब वहां किसी काम से गया और वापिस आने पर उसकी स्कूटी चोरी हो चुकी थी। इस पर केस दर्ज किया गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि महावीर नगर सांगरिया फांटा निवासी मोहनराम पुत्र तुलसीराम जाट ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बाइक लेकर मंगलवार को पाल बालाजी मंदिर में दर्शन करने आया था। मंदिर परिसर से कोई उसकी बाइक चुरा ले गया।
