Doordrishti News Logo

रेजीडेंट डॉक्टर और केंटिन संचालक के बीच राजीनामा

  • पुलिस से भी हुआ था अभद्र व्यवहार
  • पुलिस ने नहीं लिया कोई संज्ञान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेजीडेंट डॉक्टर और केंटिन संचालक के बीच राजीनामा। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल की एक केंटिन में दो दिन पहले रेजीडेंट डॉक्टर और केंटिन संचालित करने वाले के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वायरल वीडियो में रेजीडेंट डॉक्टर की तरफ से काफी अभद्र भाषा इस्तेमाल किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से निलंबन के आदेश जारी किए गए। हालांकि डॉक्टर और केंटिन संचालित करने वाले के बीच उसी रात में ही समझौता हो गया था।

जोधपुर से बालोतरा पहुंची महिला के अटैची से 12 तोला सोने के आभूषण पार

वक्त घटना बीच-बचाव करने लिए शास्त्रीनगर थाने से एसआई शैतान पहुंचे थे। डॉक्टर द्वारा पुलिस के साथ भी काफी आपत्तिजनक शब्दावली काम में ली गई थी। मगर पुलिस की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। रेजीडेंट डॉक्टर वैभव सियाग केएन टीबी एंड सेंटर में कार्यरत है। डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा ने निलंबन के आदेश जारी किए थे। थानाधिकारी ने बताया कि डॉक्टर और केंटिन चलाने वाले के बीच उसी रात में ही राजीनामा हो गया था। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।