ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
-लोगों में छाया उत्साह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष में भीतरी शहर के ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
आयोजन के अंतर्गत महालक्ष्मी मंदिर से नालेश्वर प्रांगण तक मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान जय जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा,जिसमें मातृशक्ति,युवा शक्ति एवं समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कलश यात्रा के पश्चात सायं 5.30 बजे भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ,जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई।
शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया
साध्वी नित्यमुक्ता (ईश्वर प्रेम आश्रम) एवं पं.महेंद्र व्यास (दुर्गा मंदिर) का आशीर्वाद वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का बौद्धिक महादेव प्रसाद (सह महानगर कार्यवाह) द्वारा दिया गया। सम्मेलन में रिटायर्ड कर्नल केवी व्यास एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. डीडी ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सारिका एवं जय प्रकाश दवे द्वारा किया गया, वहीं सुंदरकांड का पाठ कुलदीप दवे द्वारा प्रस्तुत किया गया।
यह थे मौजूद :-
इस अवसर पर अचलेश्वर ओझा, योगेश त्रिवेदी,राहुल ओझा,जितेंद्र सोनी,कपिल ओझा,लक्ष्य,विकास राजपुरोहित,मुरली मनोहर,भुवनेश व्यास,डूंगर सिंह राजपुरोहित, हितेश शर्मा,शैलेन्द्र सोनी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
