बेटी से दुष्कर्म करने वाला पिता हिरासत में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बेटी से दुष्कर्म करने वाला पिता हिरासत में। बड़ी बेटी से दुष्कर्म और छोटी से छेड़छाड़ करने के आरोपी पिता को नागौरी गेट पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी पिता फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार,एक युवती की रिपोर्ट पर पिता के खिलाफ डरा-धमकाकर और मारपीट कर बलात्कार व 12 साल तक यौन शोषण तथा 15 साल की छोटी पुत्री से छेड़छाड़ करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की है। बलात्कार और पॉक्सो की धाराएं जोड़ी गई हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त ने बयान दर्ज कर पीडि़ताओं का मेडिकल कराया। पीडि़ता का आरोप है कि वह छह साल की थी,तब उसके पिता ने मारपीट कर बलात्कार किया था। इसके बाद वह डरा-धमकाकर उसका यौन शोषण करने लग गया था। मां या अन्य परिजन को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दी थी। इससे बेटी सहम गई थी। 12 साल तक पिता ने बेटी का शारीरिक शोषण किया।
पत्नी पर कैंची से हमले करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
एक महीने पहले भी उसने बलात्कार किया था। कुछ दिन पहले ही आरोपी पिता ने 15 साल की छोटी बेटी पर बुरी नजर डाली। उससे छेड़छाड़ भी की। छोटी बेटी ने विरोध किया तो पिता ने छोड़ दिया। इसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन को अवगत कराया, तब दोनों ने मां को पूरी बात बताई।
