Massive fire at handicraft factory, brought under control

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग आधा दर्जन दमकलों ने पाया काबू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग आधा दर्जन दमकलों ने पाया काबू। शहर के कांकाणी रोड पर एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में रविवार तडक़े चार बजे भीषण आग लग गई। आग को काबू करने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा दमकलें वहां पहुंची। लाखों का नुकसान होना बताया गया है। एक ब्लॉक में रखी काफी मात्रा में सूखी लकडिय़ां जलकर नष्ट हो गई। हालांकि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

3D लैप्रोस्कोपी से बच्चों की किडनी की बीमारी का सफल इलाज

बासनी फायर स्टेशन प्रभारी अधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि कांकाणी रोड पर की एक हैण्डी क्राफ्ट फैक्ट्री में रविवार की तडक़े चार बजे आग की सूचना मिली थी। जिस पर दमकलों को रवाना किया गया। बाद में शास्त्रीनगर,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड,नागौरी गेट और बोरानाडा रिको से भी दमकल को बुलाया गया। आधा दर्जन से ज्यादा दमकलों ने मिलकर तकरीबन दो घंटे में आग पर काबू पाया।

हवा के कारण आग काफी तेजी से फैल गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। फैक्ट्री के एक ब्लॉक में काफी लकडिय़ां रखी हुई थी जोकि आग की चपेट में आकर जल गई।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026